कांग्रेस की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई संपन्न,बजा चुनावी बिगुल

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। रविवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक लगभग चार घंटा लम्बी मैराथन के बाद कई बिंदुओं के साथ

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर सम्पन्न हुई। ज़िला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश मुख्यालय से 21 बिंदुओं की अब तक कार्यों की एक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी,नगर कमेटियां, ब्लॉक कमेटियां,मंडल कमेटियां,वार्ड और बूथ कमेटियों की प्रशंसा के साथ 07 अधूरे बिन्दुओं को भी शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे जल्द से जल्द पूरा करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से विगत दिनों में जो भी

जनआंदोलन किए चाहे वो शहीदों का प्रकरण हो स्मार्ट मीटर की समस्या हो कटरा नगर पंचायत उप चुनाव में धांधली का मामला हो या फिर मंहगाई का मुद्दा रहा हो कांग्रेस ने जनहित में हर मुद्दे को सड़क पर जोरदार तरीके से उठाया।

इसी प्रकार आगे भी ये क्रम जारी रहेगा।

बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की हर सीट पर कांग्रेस पूरी ताकत, पूरी तैयारी और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। बूथ से लेकर ब्लॉक तक संगठन को और मजबूत करने, जनता के मुद्दों को संघर्ष के साथ उठाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति तय की गई।

संदेश साफ है— जो जनता की आवाज़ दबाएंगे, उन्हें जनता ही जवाब देगी।

जो केवल घोषणाओं की राजनीति करेंगे, उनके सामने ज़मीन पर संघर्ष करने वाली ताकत खड़ी होगी।

अब लक्ष्य सिर्फ़ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के दम पर हर विधानसभा सीट पर मज़बूत से जीतना ही लक्ष्य है।

चुनाव में समय कम बचा है इसलिए इच्छुक कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी तैयारी शुरू कर दे।

रजनीश गुप्ता ने कहा कि नए युवाओं के लिए ज़िला कांग्रेस कमेटी में शीघ्र ही विस्तार होगा।

पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है और हर घर झंडा, नेम प्लेट जरूरी होगी।

नि0प्रदेश सचिव अनूप वर्मा ने बताया कि अंडमार निकोबार दीप समहू को बचाने के लिए 08 जून से 15 जून तक पूरे जनपद में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, नि0 प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार,पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने भी अपने विचार रखे।

समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी संगठन की मजबूत के लिए अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना कटारिया,

एनएसयूंआई अध्यक्ष रफी उल हसन, अल्प संख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, पूनम पांडेय,अतीत बागी, बिंदेश्वरी राज, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला,दिनेश कुमार,प्रेम प्रकाश वाल्मीकि,अनिल श्रीवास्तव, ज़िला महासचिव संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, उन्नत मिश्रा मुल्लू,रामजी शुक्ला,तस्दीक अंसारी,मनीष कोरी,फरमान खान,अब्दुल सत्तार लाले,रानी पांडे,शबनम बेगम,अजय पाठक,प्रवीण त्रिपाठी,डॉक्टर जाने आलम,फहाद अली खान,अच्छन खान, सैय्यद तनवीर,आशीष तिवारी,गौतेंद्र सिंह,रंजीत सिंह, ओमपाल यादव,ओमवेंद्र यादव,फिरोज अली,तालिब खान,महेंद्र त्रिपाठी, नौशाद कुरैशी,यूसुफ अली खान, पावरू सिंह चौहान,इक़बाल अंसारी, अखिलेश पाल,संतोष गुप्ता,विजय सिंह,जसवीर कौर,दानिश शेख,आलोक शर्मा,धर्मेंद्र सिंह,उपेंद्र मिश्रा,ताहिर खान,उमेश चंद्र शुक्ला, अहमन खान,परवेज अहमद,अयान खान,सुनील कुशवाहा, नक्षत्रपाल सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन फुरकान अहमद कुरैशी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129