राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिन्देश्वरी प्रसाद (बी०पी० मण्डल) का जन्मदिन जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी के मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिन्देश्वरी प्रसाद (बी०पी० मण्डल) का जन्मदिन जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया..!इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया….!इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिन्देश्वरी प्रसाद (बी०पी० मण्डल)जी के विचारों,व्यक्तित्व पर चर्चा की गई…!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि बीoपी मंडल जी का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। वे जाने-माने अधिवक्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रासबिहारी मंडल व श्रीमती स्व.सीतावती मंडल की सातवीं संतान थे। इनका बचपन बिहार राज्य के मधेपुरा के मुरहो गांव में बीता। उन्होंने कहा मंडल आयुक्त की सिफारिशे लागू करने में मुख्य व्यक्ति बी.पी मंडल जी ही थे….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि बीoपी मंडल जी का भारत सरकार ने साल 2001 में उनके सम्मान में डाक टिकट जारी की थी। इनके सम्मान में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना 2007 की गई थी….!

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बी.पी मंडल जी वर्ष 1968 में वे बिहार के सातवें मुख्य मंत्री बने…!

 

इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता अनवर अली, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,युवा सपा नेता आकाश वर्मा, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया,छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जाफरीन,पार्वती सैनी, सावित्री, सविता, पिंकू यादव,विपिन यादव,मनोज यादव,सचिन दीक्षित,सुबहान खान,शौकत अली, साबिर अली इदरीसी, मानवेंद्र यादव उर्फ मोनू,दोदाराम वर्मा,रामनिवास यादव,सुरजीत यादव, अवनीश यादव,रानू खान,सोनू यादव,जितिन यादव,सौरभ यादव,निखिल यादव,शहज़ेब अंसारी, अमन खान,मोहसिन खान, अनिल दास,अनिल कुमार भास्कर,सुनील यादव,राम रतन लाल सोनी,नसीम अली, विशाल राणा,नीरज राणा,तय्यब खान,नईम, मोहम्मद आरिफ,आसिफ कुरेशी,राम प्रताप वर्मा,बलराम गौतम, रवि त्रिवेदी आदि मौजूद रहे…..!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129