भारत विकास परिषद ने योग के साथ किया तुलसी वितरण 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। भारत विकास परिषद सरस्वती शाखा शाहजहांपुर की महिला सहभागिता गतिविधि अंतर्गत आज योग विज्ञान संस्थान सीतापुर आई हॉस्पिटल में संचालित योग शिविर योग का विशेष अभ्यास कराया गया। जिसमें बी पी, डायबिटीज अस्थमा आदि को नियंत्रित करने व उसके निदान से संबंधित योगासन कराए गए।भारत विकास परिषद सरस्वती शाखा की महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक एवं योग शिविर की संचालिका ##ज्योति गुप्ता के संयोजन एवं योग विज्ञान संस्थान के संयोजन में स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद रुहेलखंड पूर्व प्रांत के प्रांतीय गतिविधि अधिकारी राकेश कुमार पांडेय व शाखा सचिव जसवंत जयसिंह का कार्यक्रम आयोजक टीम द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में शामिल योग साधकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि हम स्वस्थ तभी रह सकते हैं जब पर्यावरण अर्थात हमारे चारों तरफ का परिवेश शुद्ध होगा जन,जल, जंगल,जमीन और जानवर ये पांचों मिलकर पर्यावरण का स्वरूप बनते हैं इनमें से कोई भी एक प्रभावित होगा पूरा पारिस्थिकी तंत्र अस्त व्यस्त हो जाएगा और परमात्मा द्वारा निर्मित ये प्रकृति अर्थात सृष्टि विनाश को ओर बढ़ती जाएगी। आज हम सबकी ये सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम,” पर्यावरण संतुलन के लिए जल को बचाएं कल को बचाएं” का संकल्प लेकर अपनी भावी पीड़ित को सुरक्षित और सुव्यवस्थिति धरती सौंपे यही सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी है।

अंत कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पर्यावरण सप्ताह अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि श्री जसवंत जयसिंह जी द्वारा सभी साधकों को तुलसी का पौधा भेंट कर

“हर घर तुलसी लगाएं। पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी निभायें।।

का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती उमा पांडेय,श्री कौशल शुक्ल, शीला रस्तोगी, बिपिन रस्तोगी, रचना चांदना, मीना शुक्ला, दीपिका कपूर, अर्चना गुप्ता, गीता सिंह, रेनू मौर्या, अनामिका, रेखा सक्सेना, रेखा कुशवाहा, अनीता शुक्ला, रीना, डिम्पी, सावित्री, नीलम, निमिषा, प्रवीण मिश्रा, विनोद सक्सेना, वेदप्रकाश गुप्ता, आशाराम गुप्ता,आदि योग साधकों ने प्रतिभाग किया तदोपरांत कार्यक्रम संयोजक ज्योति गुप्ता जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129