कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर से प्रतिवर्ष कार्तिक मास में निकलने वाली प्रथम दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत आज

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर से प्रतिवर्ष कार्तिक मास में निकलने वाली प्रथम दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत आज रामनगर कॉलोनी में सोनी कपूर के आवास निकट माता का मंदिर पर बड़ी धूमधाम से किया गया । सबसे पहले परिवार के लोग लड्डू गोपाल की पालकी अपने घर लेकर आये और लड्डू गोपाल व राधा रानी का पूजन अर्चन किया फिर सुंदर सुंदर भजनों की शुरुआत हुई । सबसे पहले कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने हम तुम्हारे थे प्रभू जी हम तुम्हारे हैं, हम तुम्हारे ही रहेंगे ओ मेरे प्रियतम भजन सुनाया फिर गौरव अरोरा ने नन्द यशोदा की आँखों का तारा, बिहारी मेरा रंग रसिया,ब्रज मंडल का उजयारा,बिहारी मेरा रंग रसिया भजन सुनाया उसके बाद रविन्द्र मिश्रा एड0 ने जब कोई राह न पाए मेरे संग आये पग पग दीप जलाए मेरी दोस्ती मेरा प्यार भजन सुनाकर मस्ती बिखेरी फिर अनिल कक्कड़ ने लड़ फड के तेरा श्यामा हुण छड़या नही जांदा, तेरे दर उत्ते आ गई आ पिछे हटया नही जांदा भजन सुनाकर लुभाया फिर मनमोहन अरोरा ने राधा रानी से मिलना बड़ा जरुरी मिलना बड़ा जरुरी मुझे मिलना बड़ा जरुरी राधा रानी से मिलना बड़ा जरुरी भजन गाया उसके बाद देवेन्द्र खुराना ने सोने मुखड़े दा लेन दे नजारा, नी तेरा केड़ा मूल लगदा भजन सुनाकर खूब मस्ती में झुमाया फिर अंकित सचदेवा ने ये तो बता दो बरसाने वाली मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा,तुम्हारी दया पर ये जीवन है मेरा,मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा अंत में नवीन सचदेवा ने सांवरे को दिल में बसा के तो देखो, दुनिया से मन को हटा के देखो, बड़ा ही दयालू है बांके बिहारी,इक बार वृन्दावन आ कर तो देखो और अपनी पायल का घुंघरू बना लो मुझे, चरनों से अब लिपटा लो मुझे अपनी पायल का घुंघुरू बना लो मुझे भजन सुनाया जिस पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य कर बंशी वाले को व राधा रानी को रिझाया अंत में चोरी चोरी माखन खाय गयो रे मेरो प्यारो मोहन पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं फिर आरती हुई एवं प्रसाद वितरण किया गया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट कपूर परिवार को प्रधान सुशील नारंग व रामनगर मन्दिर के प्रधान अशोक नारंग द्वारा दी गयी मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल बुधवार की प्रभातफेरी का स्वागत सचिन गुप्ता मुकरमपुर वालों के परिवार के द्वारा श्रीकृष्णा मन्दिर कृष्णानगर में होगा ।

उक्त अवसर पर भागवंती देवी, रजनी आनंद, पूनम कश्यप, जतिन बजाज, मोनू गोगिया, जसवंतजय सिंह, रविन्द्र मिश्रा एड0,मोहनलाल अरोरा, ऋषभ शुक्ला, आशाराम गुप्ता,रोहिताश्व सचदेवा, संदीप अरोरा, डॉ0 सत्यप्रकाश मिश्रा, अमित साक्षी स्टूडियो एवं लोकेश चावला आदि भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129