जनसुनवाई बनी जवाबदेही की कसौटी, शाहाबाद समाधान दिवस में 35 शिकायतें पहुंचीं; 4 का मौके पर हुआ निस्तारण

शाहाबाद (हरदोई)। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जनसरोकारों और प्रशासनिक जवाबदेही का सशक्त मंच बनकर उभरा। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडबल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नेहा ब्याडवाल,नवागत उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार, तहसीलदार संध्या यादव, नायब तहसीलदार सहित राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, पंचायत, नगर निकाय एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयावधि में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायतों की औपचारिक सुनवाई नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की वह कड़ी है, जहां हर फरियाद एक उम्मीद लेकर पहुंचती है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि शेष 31 शिकायतें भी कागज़ों तक सीमित न रहकर धरातल पर समाधान का उदाहरण बनें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129