उत्तर प्रदेश ने 7वीं राष्ट्रीय मुय थाई प्रतियोगिता में जीते 62 पदक, तृतीय स्थान पर रहा प्रदेश

विशाल गुप्ता प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दिनांक 1 से 4 जून 2026 तक आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मुय थाई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते

हुए कुल 62 पदक जीतकर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान दिलाया।

 

उत्तर प्रदेश मुय थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मेरठ, प्रयागराज, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, गाजियाबाद आदि से लगभग 79

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनके साथ 10 रेफरी, 4 टीम कोच एवं सहायक कोच तथा लगभग 10 अधिकारियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 22 रजत एवं 15 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के आधार पर उत्तर प्रदेश ने टीम चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

उत्तर प्रदेश मुय थाई एसोसिएशन के प्रमुख सचिव श्री अतुल जे. पांडे , अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, वरिष्ठ सहायक अध्यक्ष श्री सैयद इमरान हुसैन,सहायक अध्यक्ष रत्नेश शर्मा,सहायक अध्यक्ष स्नेहा अतुल पांडे, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय मिश्रा,उत्तर प्रदेश पुरूष टीम मैनेजर श्री राजेश वर्मा उत्तर प्रदेश महिला टीम मैनेजर श्रीमती परवीन अख्तर उत्तर प्रदेश हेड कोच अजहर हुसैन, नकुल गौड़ उत्तर प्रदेश सहायक कोच अर्जुन चौधरी , दिनेश प्रजापति उत्तर प्रदेश महिला हेड कोच श्रीमती मगन भाटी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठोर परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

 

प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का विभिन्न जनपदों में खेल प्रेमियों एवं खेल संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129