25 मई 2026 को 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-39) के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम कैंप कर्नल विक्रांत त्यागी के निर्देशन में विधिवत रूप से प्रारम्भ

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

दिनांक 25 मई 2026 को 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-39) के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम कैंप कर्नल विक्रांत त्यागी के निर्देशन में विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ। प्रातःकाल पीटी के पश्चात कैंप कमांडेंट ने सभी 572 कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने एनसीसी के ध्येय वाक्य “एकता और अनुशासन” का पालन करने का आह्वान किया तथा कैडेट जीवन में आत्मानुशासन एवं समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।

दिनभर के प्रमुख कार्यक्रम में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें OMR आधारित लिखित परीक्षा के साथ-साथ निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स की मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं सृजनात्मकता का मूल्यांकन किया गया। इसी सत्र में ‘सी’ सर्टिफिकेट अवार्ड समारोह भी संपन्न हुआ।

इसके पश्चात सभी ANO, CTO एवं PI स्टाफ हेतु प्रशिक्षण सम्मेलन (Training Conference) एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीम-वार चयन ब्रीफिंग, गार्ड ऑफ ऑनर, फ्लैग एरिया, सेल्फ-डिफेंस, तथा कल्चरल टीमों का गठन किया गया।

सायंकालीन सत्र में गेम परेड का आयोजन किया गया, जिसमें एथलेटिक्स, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, लाइन एरिया, फ्लैग एरिया, सेल्फ-डिफेंस एवं गार्ड ऑफ ऑनर का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार, कैंप एडजुटेंट कैप्टन अतुल शर्मा, कैंप क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट मनोज सिंह एवं लेफ्टिनेंट अभिषेक सोलंकी, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह, नायब सूबेदार सुखविंदर सिंह, नायब सूबेदार नीर बहादुर राणा सहित समस्त JCO एवं PI स्टाफ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129