PDA साइकिल यात्रा का जिलाध्यक्ष तनवीर खान समेत सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

30मई को लखनऊ सपा कार्यालय पहुँचेगी साइकिल यात्रा

शाहजहांपुर। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में PDA व सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनपद शाहजहांपुर के 131 कटरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुरी से दिनांक 26 मई 2026 को समाजवादी PDA साइकिल यात्रा सपा के युवा नेतागढ़ कौशल यादव व सुधीर यादव एवं सूरजपाल यादव के नेतृत्व में पूर्व एमएलसी अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कराई थी। यह यात्रा कल रात महानगर शाहजहांपुर के महाकाली होटल पहुँची जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

बुधवार को समाजवादी PDA साइकिल यात्रा का सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत कर समाजवादी PDA साइकिल यात्रा को जनपद लखीमपुर मैगलगंज के लिए रवाना किया गया।

समाजवादी PDA साइकिल यात्रा का समापन दिनांक 30 मई 2026 को लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचकर होगा।

 

इस मौके पर सपा के युवा नेता कौशल यादव ने कहा कि हम लोगों ने कटरा विधानसभा से समाजवादी PDA साइकिल यात्रा की शुरुआत की है और दिनांक 30 मई 2026 को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर इसका समापन किया जाएगा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में लगातार ताकत बढ़ रही है और भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है।

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि PDA साइकिल यात्रा से समाजवादी पार्टी के नौजवानों में नया जोश पैदा होगा जो आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए नौजवानों से समाजवादी पार्टी को एक बड़ी ताकत मिलेगी।

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव जी ने प्रदेश की जनता के लिए जो ऐतिहासिक काम किए हैं यह PDA साइकिल यात्री उनकी उपलब्धियां का प्रचार प्रसार करते हुए लखनऊ पहुंचेंगे।

 

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष अरशद खान,सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,सपा जिला सचिव सैयद शकील मियां,सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल,सपा जिला सचिव तस्लीम सपा जिला सचिव अली हुसैन, नीरज कुमार,रिजवान अहमद रफत खान,आरिफ खान,धर्मेंद्र सिंह, शाहरुख खान, दिनेश कुमार वर्मा सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129