दिव्यांगजन राज्य आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा मैनपुरी में लगाएंगे मोबाइल कोर्ट

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 24 मई, उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा सोमवार, 25 मई को मैनपुरी जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य आयुक्त प्रातः 09.45 बजे जनपद पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से आयोजित होने वाली मोबाइल कोर्ट में प्रतिभाग करेंगे। इस मोबाइल कोर्ट के माध्यम से स्थानीय दिव्यांगजनों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। मैनपुरी का अपना आधिकारिक दौरा पूरा करने के पश्चात राज्य आयुक्त अपरान्ह 05.30 बजे अगले गंतव्य मथुरा जनपद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129