किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। किड जोन इंटरनेशनल स्कूल में आज मदर्स डे का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोधीपुर के पार्षद रूपेश कुमार वर्मा की पत्नी श्रीमती मंजू वर्मा उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि उनका बच्चा भी विद्यालय में अध्ययनरत है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के विशेष स्वागत के साथ हुई। विद्यालय परिवार द्वारा सभी माताओं की एंट्री फूलों की वर्षा के साथ कराई गई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर खुशियों और तालियों की गूंज से भर उठा। बच्चों ने अपनी माताओं का मुस्कुराकर स्वागत किया और सभी माताओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मंतशा सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि, “मां बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चों के अच्छे संस्कार, अनुशासन और सफलता के पीछे मां का सबसे बड़ा योगदान होता है। हमें हमेशा अपनी मां का सम्मान करना चाहिए।”

 

विद्यालय की डायरेक्टर साक्षी रस्तोगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं बल्कि मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देने का दिन है। मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा और अनमोल होता है।”

 

कार्यक्रम के दौरान माताओं के मनोरंजन हेतु अनेक आकर्षक खेलों का आयोजन किया गया। म्यूजिकल गेम, टास्क गेम, पहचानो अपने बच्चे को, रैंप वॉक एवं अन्य मजेदार गतिविधियों में माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। रैंप वॉक कार्यक्रम सभी के आकर्षण का केंद्र रहा, जहां माताओं ने आत्मविश्वास एवं खुशी के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129