सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मुख्य अतिथि के रूप प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन हुए शामिल

 

शाहजहांपुर। जनपद के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन पहुंचे।

 

जहां उनका समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

उसके बाद समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा कर प्रेस वार्ता की।

 

इस मौके पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने कहा कि जिस देश की सरहद की सुरक्षा के लिए नौजवान सैनिक को भेजा जाता है। उस देश की नैतिक जिम्मेदारी और संरक्षण की जिम्मेदारी है। हम दुनिया की चौथी इकोनॉमी बनने की बात कहते हैं। देश की सरहद पर शहीद होने वाले सैनिक को पेंशन और वेतन नहीं दे सकते हैं। इससे अच्छा गरीबी और गुरबत का हिंदुस्तान था। इस भाजपा सरकार में ऐसी चौथी इकनोमॉकी का हम क्या करें उन्होंने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री होते हुए सैनिको के सम्मान में उनके शहीद होने पर उनकी डेड बॉडी को सम्मान सहित घर तक पहुंचवाने का कानून बनाया था।

 

इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जनपद बरेली के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार बदायूं के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मपाल, हरदोई के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव, शाहजहांपुर के सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव, बरेली सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रेहान रजा खान, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी आदि ने विचार व्यक्त किए।

 

इस मौके पर सतपाल,पातीराम कश्यप,जगतपाल यादव,लेखपाल,अवधेश कुमार,जितेंद्र पाल,दीनदयाल भोजवाल,शिवदत्त,आरिफ खान,भगत सिंह, रामवीर, रानू खान,रफत खान, संदीप कुमार, रवि प्रकाश पांडे, मो.मुनीर, यश मौर्य आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129