यूपी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना का जन्मदिवस हनुमतधाम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

हनुमतधाम पर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर दीर्घायु की कामना

 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिवस के अवसर पर वीआईपी ग्रुप द्वारा हनुमतधाम मंदिर में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमतधाम मंदिर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की

कामना की। इसके उपरांत विशेष रूप से तैयार केक काटकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। केक की खासियत यह रही कि इसमें देशी घी के लड्डू और झालमुड़ी का अनूठा समावेश

किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

केक के आधार पर लिखा गया संदेश भी बेहद भावपूर्ण था, जिसमें मंत्री के जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर हनुमतधाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि “सुरेश खन्ना जी का जनसेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है, उनका जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है।”

 

वीआईपी ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी ने कहा कि “खन्ना जी का नेतृत्व विकास और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, हम उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”

 

ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि “उनका सरल स्वभाव और कार्यशैली समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।”

कार्यक्रम संयोजक अनुजदेव गुप्ता ने बताया कि “यह आयोजन केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है।”

 

इस अवसर पर चंद्रशेखर खन्ना “धीरू” अरविंद कुमरा, मनोज गर्ग, डॉ. रेशु अग्रवाल, राजा, कुलदीप गुप्ता, संजय अग्रवाल, अभिनय गुप्ता ,निखिल गुप्ता, अजय शर्मा , राजेश शुक्ला, ऋषि कपूर , राजीव कपूर , प्रतीक अग्रवाल, अंशुमान अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129