अग्निशमन सेवा सप्ताह का एसपी सिटी ने शहीदों को नमन कर किया शुभारंभ 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह का आज से शुभारंभ हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने अग्निशमन केंद्र सदर पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को नमन करते हुए पुष्पांजलि दी। बताया, अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य जनसाधारण को अग्नि सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक कर जन एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम करना है। वर्ष 2026 के अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम है *सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिए एक साथ।

#परेड में मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह यादव, अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन. पटेल एवं अन्य कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अग्निशमन वाहनों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित मार्ग पर रवाना किया गया।

#यह रैली फायर स्टेशन सदर, शाहजहाँपुर से प्रारंभ होकर नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से गुजरी, जहां आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जलालाबाद, पुवायाँ, अस्थाई अग्निशमन केंद्र कटरा, मिर्जापुर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

#इस स्मृति में होता है आयोजन

दिनांक 14 अप्रैल 1944 को ‘फोर्टर्स्टिकन’ नामक मालवाहक समुद्री जहाज में हुए भीषण विस्फोट एवं अग्निकांड में अग्निशमन सेवा के 66 जांबाज अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हो गए थे। यह घटना मुंबई फायर सर्विस के इतिहास में एक स्मरणीय दिवस के रूप में अंकित है। उक्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा अग्निकांड की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ मनाया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129