“बजट 2026 विकसित भारत का ब्लू-प्रिंट” : नेहा शर्मा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप है। यह बजट विकास की गति को तेज करने और आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

मेरा मानना है कि आज प्रस्तुत यह बजट देश के विकास को टॉप गियर में ले जाने वाला साबित होगा। आर्थिक प्रगति के साथ-साथ किसान, युवा और गरीब वर्ग के समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए बजट में व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

विकसित भारत की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए सरकार ने विकास के लिए आवश्यक छह प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया है, जो आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती देता है। बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स का विस्तार, सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा, नए एम्स की स्थापना, बंदरगाहों की कनेक्टिविटी, छोटे शहरों को औद्योगिक विकास से जोड़ने के लिए ‘कॉरपोरेट मित्र’ का प्रस्ताव तथा चार राज्यों में औद्योगिक पार्क—ये सभी प्रस्ताव देश की आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कोविड के बाद देश ने जिस आर्थिक गति को हासिल किया है, यह बजट उसे और सशक्त करने में सहायक होगा। इस दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी बजट के लिए मैं केंद्र सरकार का हृदय से अभिनंदन करती हूं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129