व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, बाजारों की बदहाली और जाम की समस्या पर जताई चिंता

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर आयुक्त से भेंट कर व्यापारियों और आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

##जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता* ने मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बहादुरगंज से सदर बाजार और गोविंदगंज जाने वाले मार्गों पर अतिक्रमण के कारण संपन्न ग्राहक बाजारों में नहीं आ पा रहा है, जिससे व्यापार चौपट हो रहा है। साथ ही, उन्होंने बहादुरगंज तिराहे पर बद्रीप्रसाद पुस्तक भंडार के निकट लंबे समय से बंद पड़े वाटर कूलर को तत्काल दुरुस्त कर चालू कराने की मांग की।

 

*महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने अन्य दो मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बहादुरगंज पचराहा स्थित पेड़ को वैज्ञानिक पद्धति से अन्यत्र शिफ्ट किया जाए ताकि मार्ग का चौड़ीकरण हो सके और मालवाहक वाहनों का आवागमन सुगम हो। इसके अलावा उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए बहादुरगंज रिक्शा स्टैंड (पिंक टॉयलेट के पास) पर नया वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव रखा।

 

ज्ञापन देने वालों में *प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता और महानगर महामंत्री अमित शर्मा* प्रमुख रहे।

 

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में नगर निगम से रास्तों को सुगम बनाने और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की।

नगर आयुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील दीक्षित महानगर उपाध्यक्ष, कंचन गुप्ता अध्यक्ष बहादुरगंज, इक़बाल खां अध्यक्ष पचराहा, विवेक सहगल, मोइन खां, अशोक गुप्ता, अखिल मिश्रा, प्रमोद मल्होत्रा, दानिश मलक, राहिल, शादान, दिनेश कुमार राजा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129