शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे सेंट्रल वार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट राजेश अवस्थी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

खिरनीबाग चौराहे पर किया जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला

 

निजी स्कूल–किताब माफिया के खिलाफ रासुका की मांग

शाहजहांपुर। शिक्षा के नाम पर चल रहे कथित “माफिया राज” के खिलाफ अब जिले आवाज बुलंद हो रही है। शनिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट राजेश अवस्थी ने खिरनीबाग चौराहे पर जोरदार आंदोलन करते हुए निजी स्कूलों और किताब विक्रेताओं के

गठजोड़ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खिरनीबाग चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर जोरदार विरोध जताया पुतला दहन किया। निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस और तय दुकानों से किताब खरीदने के दबाव पर कई सवाल खड़े किए।

किताबों पर फर्जी तरीके से बढ़ी कीमतों को लेकर नाराजगी अभिभावकों के शोषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए रासुका और गैंगस्टर जैसी कार्यवाही की मांग की है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा अब सेवा नहीं, बल्कि “धंधा” बन चुकी है। स्कूल, #किताब छापने वाले और दुकानदार मिलकर एक ऐसा जाल बुन चुके हैं, जिसमें आम आदमी फंसता जा रहा है।

गरीब और मध्यम वर्गीय अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है कि वे महंगी किताबें खरीदें। यह सीधा-सीधा शोषण है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडवोकेट अवस्थी ने साफ कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच नहीं हुई दोषियों पर FIR दर्ज नहीं हुई माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

आज के प्रदर्शन में उनके साथ मे कई अभिभावक भी मौजूद रहे और इस मुहिम का समर्थन किया। लोगों ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस परिवार की है जो बच्चों की पढ़ाई के नाम पर लुट रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129