गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर कांग्रेस ने जिला पूर्ति कार्यालय का किया घेराव,दिया ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जिले में गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए ज़िला पूर्ति अधिकारी को 09 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर डीएसओ ने सभी मांगो पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के ##जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में 9 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान समय में जनपद शाहजहांपुर सहित पूरे प्रदेश एवं देश में घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित अनेक समस्याएं सामने आ रही हैं। गैस सिलेंडर की आपूर्ति में अनियमितता, दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं तथा कालाबाजारी के कारण आम जनता में भय एवं आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

##इसके साथ ही एक गंभीर समस्या यह भी सामने आ रही है कि कुछ गैस एजेंसियों एवं संबंधित कर्मियों द्वारा KYC (Know Your Customer) के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से धन की वसूली की जा रही है। आम नागरिकों को भ्रमित कर उनसे अनावश्यक शुल्क लिया जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित एवं गैरकानूनी है। इससे आम जनता आर्थिक रूप से शोषित हो रही है तथा सरकारी व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है।

##साथ ही, कई उपभोक्ताओं को समय पर #गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर अधिक मूल्य लेकर अवैध रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। जिन परिवारों में विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रम हैं, उन्हें विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। KYC के नाम पर हो रही अवैध धनउगाही पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा #दोषी एजेंसियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। आम उपभोक्ताओं को KYC प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार के भ्रम या शोषण का सामना न करना पड़े।

सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया जाए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएं।

जिन परिवारों में विवाह, सामाजिक या अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गैस सिलेंडर से संबंधित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित उपयोग हेतु जागरूक किया जाए।उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान हेतु प्रभावी हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाए। गांवों से शहर आकर जो बच्चे पढ़ाई के लिए किराए पर कमरा लेकर रह रहे है साथ ही खुद ही खाना बनाते है जिसके उन्हें छोटे सिलेंडर भरवाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है , इसके लिए कोई ठोस कदम उठाए जाए। कांग्रेस ने निवेदन किया है कि उपरोक्त गंभीर समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके एवं उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य तनवीर सफदर, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, फुरकान अहमद कुरैशी, महासचिव गौरव त्रिपाठी,संजय सक्सेना, बी एन सिंह यादव,रामजी शुक्ला, ज़िला सचिव आशीष सिंह सोमवंशी,ओमपाल जाटव,कमल किशोर मिश्रा,सलमान अंसारी, उदयराज सिंह,कुलदीप गुप्ता,नूरे सहर बी,रानी पांडे, रामलली राठौर,फरमान खान,परवेज अहमद, इक़रार अहमद,अजय पाठक, अखिलेश पाल,नगर अध्यक्ष कटरा अच्छन खान,नगर अध्यक्ष तिलहर जाने आलम खान,नगर अध्यक्ष पुवाया आशीष तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, एनएसयूंआई अध्यक्ष रफी उल हसन,अल्प संख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी,किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा,शहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पूनम पांडेय,प्रत्यूष मिश्रा, एनएसयूंआईं उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्रा,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा,युवा कांग्रेस नेता सुधांशु मिश्रा,नितिन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। #संचालन उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन फुरकान अहमद कुरैशी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129