इंचार्ज परिवाद शाखा निरीक्षक सुनीता के स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी में विदाई समारोह आयोजित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। इंचार्ज परिवाद शाखा निरीक्षक सुनीता के जिला रोहतक में स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता को स्मृति स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह ने कहा कि निरीक्षक सुनीता ने जिला रेवाड़ी में अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया है तथा अपने उच्‍च अधिकारियों, समकक्ष व अधीनस्थ कर्मचारियों से बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया है जिसके लिए वे बधाई की पात्र है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निरीक्षक सुनीता जिला रोहतक में भी इसी तरह सराहनीय कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर मुख्‍य लिपिक निरीक्षक सुनीता, स्टेनो निरीक्षक अनिल कुमार, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी एएसआई तेजपाल व सुरक्षा शाखा प्रभारी एएसआई सतपाल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षक सुनीता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129