बहनोई की हत्या का खुलासा: बेटी से छेड़छाड़ के प्रयास से आक्रोशित महिला ने की वारदात

श्यामजी गुप्ता प्रदेश सवांददाता

शाहाबाद (हरदोई), 23 मार्च 2026

थाना शाहाबाद क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आलोक राजनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद और आक्रोश का परिणाम है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नगला लोथू निवासी विमलेश कुमार ने 22 मार्च को थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई अखिलेश कुमार 19 मार्च को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन सूचना मिली कि उनका शव ग्राम सहोरा स्थित उनके साढ़ू लालाराम के घर में चारपाई पर पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 157/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत सूरज, अनारकली व अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।

🔎 पूछताछ में हुआ खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्ता अनारकली ने पूछताछ में बताया कि मृतक अखिलेश उसका बहनोई था और घर पर अक्सर आता-जाता था। घटना वाले दिन जब वह खेत से लौटी, तो उसकी बड़ी पुत्री ने बताया कि अखिलेश ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। इस बात से क्षुब्ध होकर अनारकली ने गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

👮 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👥 पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव, कांस्टेबल राहुल चौधरी व महिला कांस्टेबल अंजलि शर्मा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129