बाबू जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं मिशन के अभ्यासी:दाजी 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

बीस दिवसीय आध्यात्मिक महाकुंभ का समापन

रामचंद्र मिशन आश्रम में देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर की विश्व शांति की कामना

 

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम में पांच चरणों आयोजित बसंत उत्सव–2026 का आज समापन हो गया इस अंतिम चरण में अभ्यासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की।

इस मौके पर दाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस उत्सव का मूल उद्देश्य, जैसा कि हमारे मिशन के गुरुओं ने कामना की है कि अहंकार का त्याग करें। उन्होंने कहा कि विनम्रता कृपा को आकर्षित करती है, जिससे यह कार्य सरल हो जाता है। चेतना का विस्तार करने के लिए, हमें अपने अहंकार को त्यागना होगा। इस शून्यता के साथ, भाईचारा स्वतः विकसित होगा और शिकायतें दूर हो जाएँगी। दाजी ने कहा कि अभ्यासियों को अपने माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और स्वयं महान बनना चाहिए। हम सभी अपने महान गुरुओं की आध्यात्मिक संतान हैं। दाजी ने मतभेदों को दूर करने और सद्भाव से रहने का आग्रह किया और बाबूजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन करते हुए कहा कि बाबू जी का संदेश था कि अभ्यासियों को सिंह के समान बनने और अपने मिशन की प्रगति के लिए भाइयों की तरह जुड़ने का आह्वान किया। बाबूजी ने यह भी कहा कि पवित्रता ही अस्तित्व के भाग्य को परम सत्ता से जोड़ती है। उन्होंने उत्सव में बड़ी संख्या अभ्यासियों के आगमन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आगे भी बड़ी संख्या में आश्रम में उपस्थित होकर आश्रम की जीवंतता बनाए रखने का आह्वान किया।

आयोजन को सफल बनाने में सचिव उमाशंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग,सुयश सिन्हा, राज गोपाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,संजय मिश्रा, ममता सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना,एस के शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, विशाल सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।

उत्सव समाप्त होने के बाद दाजी उत्तराखंड के सतखोल आश्रम के लिए रवाना हो गए।

 

 

बाक्स

प्रेम, आशीर्वाद और साधना के संगम के बीच विवाह बंधन में बंधे दो युगल

 

शाहजहांपुर। प्रेम, आशीर्वाद और अध्यात्म के संगम के बीच परिणय सूत्र बंधन का साक्षी बना राम चन्द्र मिशन आश्रम, जहाँ बसंत उत्सव में आज दो विवाह पवित्र रीति से संपन्न हुए। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल (दाजी) ने अपने सान्निध्य और आशीर्वाद के साथ इन विवाह को संपन्न कराया ।

पहला विवाह हैदराबाद की श्रृवणी और नंदकुमार के बीच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला अर्पित कर प्रेम और विश्वास के सूत्र में बंधने की प्रतिज्ञा ली। दूसरा विवाह सोनीपत की श्रृति और ग्वालियर के सूर्य प्रताप के साथ हुआ।नवदम्पति ने पूज्य दाजी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत की। दोनों नवदम्पतियों को पूज्य दाजी ने प्रसाद प्रदान कर मंगल कामनाएँ दीं और उनके दांपत्य जीवन को प्रेम, संयम तथा सेवा के पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया।

इस प्रकार बसंत उत्सव का यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संस्कारों, संवेदनाओं और साधना के साथ वैवाहिक जीवन की प्रेरक मिसाल बन गया।

 

बाक्स

अप्रैल में शाहजहांपुर में मनाया जाएगा बाबूजी महाराज का जन्मोत्सव

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम की स्थापना के पचास वर्ष पूर्ण होने पर बीस दिनों तक पांच चरणों में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया।

आज समापन पर रामचंद्र मिशन आश्रम के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडीटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल दाजी ने अप्रैल में बाबूजी महाराज के जन्मदिन पर शाहजहांपुर आश्रम में दो चरणों में उत्सव आयोजित किए जाने की घोषणा की। इस उद्घोष के साथ ही हजारों अभ्यासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129