व्यापारियों ने शाहजहांपुर में बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों संचालन की उठाई मांग,व्यापार मंडल ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

यूपी के शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने पंकज वर्मा सर्राफ के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन आज जिलाधिकारी

कार्यालय में सौंपा। जिसमे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव तथा कोरोना काल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग की गई। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शाहजहांपुर जनपद व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण मुख्यालय

है, इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री तिलक राज भोला ने कहा कि हाल ही में शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति मिलने पर समस्त व्यापारी एवं आम नागरिक केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इसके बावजूद अभी भी कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शाहजहांपुर में नहीं रुकती हैं, जबकि वही ट्रेनें शाहजहांपुर से पहले स्थित हरदोई स्टेशन पर नियमित रूप से ठहरती हैं। जिनका शाहजहांपुर स्टेशन पर कम से कम दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के ठहराव से जिले के व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

लखनऊ–काठगोदाम एक्सप्रेस का शाहजहांपुर में ठहराव हो जाने से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बरेली अथवा लखनऊ जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।

ज्ञापन में कहा गया कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के व्यस्ततम एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होना जनहित के विपरीत है। व्यापार मंडल ने रेल मंत्रालय से जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित ट्रेनों का शाहजहांपुर में दो मिनट का ठहराव तथा बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का पुनः संचालन शुरू करने की मांग की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129