स्वदेशी उत्पादों की धूम, सेवा भारती शाहजीपुर के वार्षिकोत्सव में आत्मनिर्भरता का संदेश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मिली नई दिशा

 

एडीएम एफआर अरविंद कुमार और डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

 

शाहजहांपुर – समाजोत्थान और सेवा-संस्कार की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए सेवा भारती ब्रज प्रान्त महानगर शाहजीपुर का वार्षिकोत्सव बिसरात रोड स्थित परशुराम धाम में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

#सेवा भारती की संरक्षक सोनिया राठौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इसके उपरांत सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण समूहों की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

#कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष सीमा वाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का संस्कार विकसित करना है। मुख्य अतिथि एडीएम अरविंद कुमार ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन समाजहित में कार्यरत संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मुख्य वक्ता एवं प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद ने संगठन के ध्येय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य है। सभी वर्गों के सशक्त होने पर ही राष्ट्र वैभव के शिखर को स्पर्श करेगा।

 

#कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीपीएस राठौर ने सामाजिक सहकारिता को सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि आज बालिकाओं ने सिद्ध कर दिया है कि अवसर मिलने पर सामान्य परिवेश की प्रतिभाएं भी असाधारण उपलब्धियां अर्जित कर सकती हैं। विशिष्ट अतिथि एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर अल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षित व संस्कारित बालिका ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। समारोह का विशेष आकर्षण स्वदेशी उत्पादों का स्टॉल रहा, जहां महिलाओं द्वारा निर्मित अचार, मठरी और हर्बल गुलाल की जमकर खरीदारी हुई।

 

#सेवा भारती के वार्षिकोत्सव समारोह में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र, मंत्री रजनीश, कोषाध्यक्ष उदयवीर, सह-कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता, हरिशरण बाजपेई (समाजसेवी), मछला सिंह (ब्लॉक प्रमुख), सोनल शर्मा, वंदना मिश्रा, रेखा, रेवा लक्ष्मी, नमिता सिंह, रवि मिश्रा (अधिवक्ता), नवनीत त्रिपाठी, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129