हरि ओम सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम, बुजुर्गों का जाना हालचाल 

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर खीरी

हरि ओम सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज वृद्धा आश्रम, लखीमपुर खीरी में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष शिवम अवस्थी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के ज़िलाध्यक्ष इंजीनियर प्रियांशु अवस्थी एवं संयोजक एडवोकेट सत्य नारायण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर संस्थान से संपर्क करने का आग्रह किया।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं, उनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129