कमजोर परिवार की कन्या के जीवन में रौशनी भरती संस्था, फिर हुआ एक भव्य विवाह समारोह

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर – शहर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा आगे रहने वाली आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने एक बार फिर मानवीय करुणा और सामुदायिक सहयोग की मिसाल पेश की। संस्था ने शहर के एक कमजोर परिवार की कन्या के विवाह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाते हुए 6 फरवरी को विवाह संपन्न कराया।

 

खिरनी बाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला को इस शुभ अवसर के लिए सुंदर फूलों और रोशनी से सजाया गया था। देर रात बारात के पहुंचते ही माहौल उल्लास से भर उठा। जनातियों और बारातियों ने डीजे की धुन पर खूब नृत्य किया। द्वारचार पूजन और जयमाल के कार्यक्रम ने समारोह को परंपरागत गरिमा से भर दिया। बड़े-बुजुर्गों ने नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।यह समारोह संस्था द्वारा कराया गया सेवा और समर्पण की यह परंपरा शहर में एक प्रेरक मिसाल बन चुकी है।

 

शुक्रवार को धर्मशाला में पूरी रस्में विधिवत संपन्न की गईं। जयमाल के उपरांत समिति की ओर से बारातियों और अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। संस्था के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई ने सभी आगंतुकों को भोजन कराया।देर रात आचार्य जी द्वारा हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया और पवित्र अग्नि के साक्षी में फेरे करवाए गए। इसके बाद कन्या को गृहस्थी के उपहार देकर भावुक माहौल में विदाई दी गई।

भव्यता और सरलता के संतुलन से सजाए इस आयोजन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। संस्था की यह पहल उन परिवारों के लिए आशा की वह लौ है, जो आर्थिक या शारीरिक कठिनाइयों के कारण अपनी बेटियों का विवाह नहीं कर पाते

विवाह समारोह में मुख्य रूप सहयोग करने वालों में लायंस क्लब सहेली की समिति महिमा शुक्ला रम्मन गुप्ता कुमुद गुप्ता की तरफ से एक सिंगल बेड दुर्गा अरोड़ा के द्वारा 251 की धनराशि गरिमा वाजपेई की तरफ से ₹2100 वेदप्रभा वाजपेई की तरफ से ₹500 संगीता अग्रवाल की तरफ से एक साड़ी डॉ घनश्याम सिंह डॉ मोहन सिंह की तरफ से ₹2100 मून शर्मा के द्वारा एक कटोरी सेट सोनू अवस्थी की तरफ से कारीगर राजेश सक्सेना लक्ष्मी टेंट हाउस अतुल मौर्य छोटू डीजे इसके अतिरिक्त 200 लोगों का खाना गृहस्थी का सामान आदि सभी व्यवस्था समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई की ओर से की गई जिन सम्मानित लोगों ने सहयोग प्रदान किया उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129