कार्मिकों की सेवा-पुस्तिका, भविष्य निधि पासबुक तत्काल अपडेट की जाए, दायरा के अनुसार हो वादों का निस्तारण- आयुक्त आगरा मंडल आगरा।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

राजस्व वसूली की प्रगति सुधारी जाए, विद्युत, परिवहन, वाणिज्यकर, आबकारी, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की लंबित आर.सी. को प्राथमिकता पर वसूला जाए- मंडलायुक्त।

मैनपुरी 24 मार्च, आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेन्द्र प्रताप ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों, पटलों के निरीक्षण, राजस्व वसूली, वादों के निस्तारण सहित अन्य बिदुओं की समीक्षा के दौरान समस्त कार्मिकों के सेवा अभिलेखांे में नॉमिनी का अंकन तत्काल किये जाने, अमीनों से निर्धारित मानक के अनुसार लंबित आर.सी. की वसूली कराये जाने, 05 वर्ष पुराने वादों पर साप्ताहिक तिथि देकर लंबित वादों को निस्तारित किये जाने, लंबित ऑडिट आपत्तियों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि कलैक्ट्रेट के समस्त अनुभागों में सभी पत्रावलियां अद्यावधिक रहें, राजस्व अनुभाग में गार्ड पत्रावली का अवलोकन कर सम्बन्धित पटल सहायक को राजस्व परिषद सहित अन्य शासनादेशों को गार्ड फाइल मंे संरक्षित रखा जाये। उन्होंने कहा कि हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र भी समय से जारी किये जायें, चरित्र प्रमाण पत्र जारी होने में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त ने रु. 24.61 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह, सांस्कृतिक केंद्र एवं रू. 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन संग्रालय के कार्य का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. के सहायक परियोजना प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता, मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है, कई स्थानों पर खराब सटरिंग के कारण कॉलम, बीम में काफी गैप दिखाई दे रहा है, कई स्थानों पर पिलर भी ठीक नहीं है। उन्होने कहा कि कार्यदायी संस्था का कोई न कोई अभियंता उपस्थित रहकर अपनी देख-रेख में कार्य करायें, प्रयोग में लायी जाने वाली ईंटों, सीमेंट, बालू-सरिया में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होने प्रेक्षागृह, बहुद्देशीय हॉल के निरीक्षण के दौरान पाया कि अनुबन्ध लागत् के सापेक्ष कार्यदायी संस्था को अब तक रू. 15 करोड़ अवमुक्त किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक रू. 14.50 करोड़ की धनराशि व्यय हो चुकी है, प्रस्तावित कार्य मुख्य भवन, ऑडिटोरियम एवं बहुद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत 800 क्षमता का ऑडिटोरियम, साउण्ड सिस्टम, स्टेज लइटिंग, कर्टेन, स्टेप लाइटिंग, कार्पेट फ्लोरिंग, स्टेज पर बुडिंग फ्लोरिंग, जलापूर्ति, विद्युतीकरण एवं बहुद्देशीय हॉल सम्मिलित है, संग्रालय हेतु स्वीकृत रू. 38 करोड़ के सापेक्ष अब रू. 20 करोड़ अवमुक्त हो चुका है। कार्यदायी संस्था के अभियंता ने बताया कि उक्त कार्य 15 मार्च 2024 को प्रारंभ हुआ है और यह कार्य मार्च 2026 को पूर्ण करने की तिथि निर्धारित की गयी है, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य की गति काफी धीमी है, जिस कारण परियोजना को पूर्ण होने में काफी विलम्ब होने का अनुमान है। उन्होने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गति बढ़ाकर तत्काल कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें, निरीक्षण के दौरान जो कमियां बताई गयी हैं, उन्हें प्राथमिकता पर दूर कराया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर आयुक्त मंजू लता, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, अंजली सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. सत्येन्द्र सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, कार्यदायी संस्था के अभियंता आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129