भरतीय युवा चेतना मंच ने शाहजहांपुर महानगर रोजा में स्थित बाबा आदर्श नाथ मंदिर से खंडित, परित्यक्त मूर्तियों के संग्रहण करने के साथ प्रारंभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सनातन धर्म के पवित्र पर्व दीपावली उत्सव के उपरांत कुछ श्रद्धालु भक्त जनों ने अपने घरों से पुरानी व खंडित मूर्तियों को सार्वजनिक स्थलों, तिराहे- चौराहे अथवा मंदिरों पर प्ररित्यक्त करके छोड़ दिया जाता है जबकि शास्त्रीय नियमानुसार उन सभी उचित मूर्तियों को नदी में जलप्रवाह ,भूमि समाधि देना बताया गया है ।पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार खंडित व परित्यक्त देव मूर्ति संग्रह कार्यक्रम* को आज दिनांक 26/10/ 2025 को प्रात: 8:00 बजे भारतीय युवा चेतना मंच ने शाहजहांपुर महानगर रोजा में स्थित बाबा आदर्श नाथ मंदिर से खंडित, परित्यक्त मूर्तियों के संग्रहण करने के साथ प्रारंभ किया रोजा के कई मंदिरों में खंडित मूर्तियों के संग्रहण के बाद निवाजपुर, रेती, हथौड़ा, होते हुए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास लाला तेली बजरिया, आवास विकास कॉलोनी , राधा विहार कालोनी में में स्थित मंदिर व सार्वजनिक स्थलों से मूर्तियों का संग्रह करते हुए रेलवे मालगोदाम शाहजहांपुर स्थित महाशक्ति दुर्गा मंदिर पर कार्यक्रम का समापन जन जागरूकता व स्वच्छता पर गोष्ठी करने के साथ किया ।

उक्त अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि देव मूर्तियों की पूजा करने के बाद सकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन को अलौकित करती है । सभी सनातनियों से अपेक्षा रहेगी कि वे पुरानी मूर्तियां व खंडित मूर्तियों को मंदिरों या सार्वजनिक स्थलों पर फेंकने से बचें । उन सभी मूर्तियों को नदी में जल प्रवाह अथवा समाधि देना चाहिए ,जिससे उन प्रतिमाओं का व सनातन धर्म का अपमान से बचा जा सके। हम सभी को भी अपने आसपास स्वच्छता पर भी ध्यान रखना होगा, तभी सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान को बड़ी सफलता मिल पाएगी*। उक्त अवसर पर प्रदीप कुमार मिश्रा, पूर्व सभासद गोपाल दीक्षित, पं० संगम शास्त्री,भगवान दास सक्सेना (वीरू) ने भी अपने विचार रखें।उक्त समापन गोष्टी से पूर्व क्षेत्र की कई बस्तियों में घूम-घूम कर लोगों को देव प्रतिमाओं के फेंकने से रोकने तथा गली मोहल्ला को स्वयं स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।* समापन के अवसर पर श्री चन्द्रेश बाबू सक्सेना, महावीर प्रसाद मिश्रा, डॉ गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रदीप मिश्रा ( कॉन्ट्रेक्टर) सुखपाल सिंह पंडित जी जमुही अन्नू पंडित सोनल शर्मा मुकेश सिंह लालाराम योगेन्द्र त्यागी अनिल सिंह डॉ नवीन सर्वेश्पाल प्रणव शेखर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129