सहयोग संस्था ने भीगी पलकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी को दी विदाई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अपराजिता सिंह के जनपद शाहजहांपुर से बुलंदशहर को हुए ट्रांसफर पर सम्मान पत्र देकर विदाई दी।संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि आपके समय में हुए विकास कार्यों को हम सभी जनपद वासी सदैव याद रखेंगे , आपने बहुत ही सुंदर तरीके से जनपद में कार्य किया, पूरे जनपद में कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया,हर व्यक्ति की बात सुनी और हर समस्या का निस्तारण किया , आपका प्रेम सभी पर एक समान बर्षा , संस्था के संस्थापको ने भीगी पलकों के साथ कहा की एक बहन के रूप में हमने आपको पाया और आखिर आज बहन को विदा करने का वक्त आ ही गया , इस मौके पर उपस्थित संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने कहा कि हम सभी की दुआएं हैं कि आप सदैव स्वस्थ रहें और आगे प्रमोशन पाकर जिलाधिकारी के रूप में हमारे जनपद में फिर लौटे , सभी की बातें सुनकर सीडीओ की भी आंखें भर आई और कहा कि हमें इतना प्यार शाहजहांपुर से मिला है कि जीवन में कभी इस जनपद को नहीं भूल पाएंगे ,नौकरी करने तो कई जिलों में जाएंगे क्योंकि ट्रांसफर एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्रत्येक नौकरी करने वाले को गुजरना ही पड़ता है , पर शाहजहांपुर से हमको बहुत ही प्यार मिला और यहां पर हमने मां बनने का सौभाग्य भी प्राप्त किया ,इस जनपद को तो भूलाया ही नहीं जा सकता । कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल के साथ-साथ निखिल महेंद्रु, डॉक्टर पुनीत मनीषी,संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता , नुजहत अंजुम, मोहम्मद नाजिम ,कृष्णा , सुधीर, सवाब आदि सभी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129