स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, डेंगू पर नियंत्रण में नाकाम

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

ग्रामीण क्षेत्रों में न हो रही फॉगिंग और एंटी-लार्वा एक्टिविटी, लोगों में डर का माहौल

 

रेवाड़ी। राष्ट्रीय नवचेतना मंच ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय भी नहीं बता रही हैं।

 

बैरियावास ने बताया कि सरकार और प्रशासन के फॉगिंग कराने के दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। न तो ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग की जा रही है और न ही एंटी-लार्वा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। पानी जमा होने वाले क्षेत्रों में टेमीफास जैसी दवाई का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।

 

डेंगू के इस बढ़ते खतरे के चलते लोग भयभीत हैं। बैरियावास ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सबसे पहले ऐसे गांवों की पहचान कर वहां फॉगिंग और अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की भी व्यवस्था की जाए ताकि डेंगू पर काबू पाया जा सके।

 

उन्होंने जनता से अपील की है कि डेंगू से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी और रिफ़्यूज़ेंट का प्रयोग करें और अपने आसपास पानी जमा न होने दें। जमा पानी में काला तेल या मिट्टी का तेल डालकर मच्छर के लार्वा का नाश किया जा सकता है।

 

राष्ट्रीय नवचेतना मंच रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में जाकर डेंगू से बचाव और जागरूकता अभियान चलाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129