नववर्ष की पूर्व संध्या पर कारौली में राष्ट्रीय नवचेतना मंच का भव्य आयोजन, इंस्पेक्टर रोहतास सिंह का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

कारौली (नारनौल)। महेन्दरगढ़ जिले के ग्राम कारौली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय नवचेतना मंच द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं जननेता श्री विजय सोमाणी सहित मंच के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला नारनौल, हरियाणा प्रदेश तथा देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर श्री रोहतास सिंह, जो लंबे समय तक श्री विजय सोमाणी की सुरक्षा में तैनात रहे, अपने पैतृक गांव कारौली में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।विदाई समारोह में आसपास के दर्जनों गांवों से आए ग्रामीणों के अलावा जिला पार्षद, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभी वक्ताओं ने इंस्पेक्टर रोहतास सिंह के सेवाकाल की मुक्त कंठ से सराहना की।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इंस्पेक्टर रोहतास सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में जहां भी कार्य किया, वहां ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। ऐसे अधिकारी ही पुलिस विभाग की सच्ची पहचान होते हैं, जो शासन-प्रशासन और आमजन के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं, वर्तमान राजनीति में पार्टी सिस्टम के कारण जनभावनाओं के पूरी तरह सामने न आ पाने, तथा नारनौल–रेवाड़ी–गुरुग्राम को एक जिला-श्रृंखला के रूप में विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक व विकासात्मक मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

 

कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, जनचेतना के प्रसार और नववर्ष में नई सोच व सकारात्मक संकल्प के संदेश के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129