महिला ने पुलिस पर मारपीट और उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। रेवाड़ी की शिव कॉलोनी निवासी महिला नेहा शर्मा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी शिकायत दर्ज न करने पर उन्हें थाने में मारपीट का शिकार बनना पड़ा।

 

नेहा शर्मा का आरोप है कि रविवार को जब वह सिटी थाना रेवाड़ी में अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। जब उसने इस कार्यशैली का विरोध किया, तो मौके पर मौजूद एक पुरुष पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी पपीता सिंह को आदेश दिया कि “इसे अंदर ले जाकर मारो।”

 

नेहा के अनुसार, इसके बाद उन्हें एक कमरे में ले जाकर महिला पुलिसकर्मी पपीता सिंह द्वारा मारा-पीटा गया, जिससे उनका मोबाइल फोन भी टूट गया।

 

नेहा शर्मा का यह भी कहना है कि इससे पहले उन्होंने पुलिस चौकी कंकरवाली में भी शिकायत दी थी, लेकिन वहां के जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने उन्हें कथित रूप से परेशान किया और सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप) के माध्यम से अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए।

 

महिला का कहना है कि जब उन्हें यह महसूस हुआ कि अधिकारी की नीयत ठीक नहीं है, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

 

वीडियो सामने आने के बाद भीम आर्मी रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने नेहा शर्मा से संपर्क कर इस पूरे मामले की शिकायत एसपी रेवाड़ी से की। शिकायत के बाद डीएसपी रविंद्र कुमार ने नेहा शर्मा के बयान दर्ज कर आगे की जांच के आदेश दिए हैं।

 

जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि “देश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है, यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।”

 

शिकायत के दौरान जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी राहुल मालाहेड़ा, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौहान, ठेकेदार अशोक कुमार और प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129