सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा

अभिषेक चौहान ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने आज शाहजहांपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों ब्लॉक ददरौल के ग्राम निजामपुर गौटिया व महानगर शाहजहांपुर के मोहल्लो सुभाष नगर कॉलोनी शालीमार मैरिज ईदगाह रोड के पास व अज़ीज़गंज,ककरा कला,ककरा खुर्द,बंगश, यूनुस खेल,काशीराम कॉलोनी,बृज विहार कॉलोनी,चमकानी कर्बला का दौरा कर बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और उनका हाल-चाल जाना और समाजवादी पार्टी की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने एडीएम प्रशासन संजय पांडे व तहसीलदार अरुण सोनकर जी और एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ से वार्ता कर कहा बाढ़ में जो व्यक्ति अपने मकानो में फंसे हुए हैं उनको सुरक्षित निकलवाने के लिए नाव व स्टीमेरो व सन साधनों का बंदोबस्त किया जाए और उनके लिए स्थाई रूप से भोजन के लिए प्रशासन से मांग भी की और बाढ़ से जिन लोगों की फसलों का नुकसान हुआ है उनके परिवार वालो को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से मांग की। सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने महानगर के मोहल्ला अजीजगंज के गर्रा पुल के नीचे नई कॉलोनी में नाले की कटाव से नदी का पानी तेजी के साथ घरों में जा रहा है नाले की कटाव को तत्काल बंद करने के लिए नगर आयुक्त विपिन मिश्रा जी से वार्ता की।

 

साथ में सचिन भोजवाल, अजीज अहमद खान, मोहम्मद अफजल, राधेश्याम वर्मा, हसन मंसूरी, तनवीर हसन, नीरज कश्यप, धीरज कश्यप, रवि कुमार, आरिफ खान, फराज खान, गुफरान खान,भाई लाल वर्मा,सुमित कुमार, अभय कनौजिया, वीरेश सिंह, उजैर खां, हरिराम, अमन खां, शाहबाज खान, राजेंद्र राठौर, शैलेंद्र यादव, दीपक यादव, आमिर खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129