आयुष विंग खाली करने का कर्मचारियों ने किया विरोध,फिरोजबाद में मेडिकल कॉलेज में लगेगी सीटी स्कैन मशीन, सीडीओ ने किया निरीक्षण

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

फिरोजाबाद- मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित आयुष विंग को खाली कराने का कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। वह आयुष विंग खाली न करने पर अड़े रहे। सीएमएस डॉ. नवीन जैन के समझाने के बाद भी वह नहीं हटे। आयुष विंग में सीटी स्कैन मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। सीडीओ ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया।जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित होने के बाद क्षय रोग कार्यालय दबरई भेज दिया गया। वहां आयुष विंग को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। यहां मेडिकल कॉलेज शासन से आई एक और नई सीटी स्कैन मशीन को लगाया जाएगा। मशीन जनपद में आने के बाद सीएमएस डॉ. नवीन जैन आयुष विंग खाली कराने को पहुंचे लेकिन आयुष विंग के कर्मचारी बिल्डिंग खाली न करने को तैयार नहीं हुए। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने काफी देर तक समझाया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि आयुष विंग को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारी तैयार नहीं हैं। हमने काफी देर तक समझाया कि सीटी स्कैन मशीन आ चुकी है उसे स्टॉल कराना है। इसे लेकर सीडीओ दीक्षा जैन ने भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीटी स्कैन मंगाई गई है, जिसे आयुष विंग में लगवाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129