पलिया रेंज में तेंदुए के हमले से मासूम की मौत, डीएफओ ने जताया दुख – ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

महेन्द्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

लखीमपुर खीरी। पलिया रेंज में गुरुवार को तेंदुए के हमले से एक मासूम बच्ची की दर्दनमौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।डीएफओ कीर्ति चौधरी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे जंगल से लगे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, बच्चों को अकेले न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत वन विभाग को सूचना दें।वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए इलाके में मुनादी और पैट्रोलिंग बढ़ा दी है। वहीं, बच्ची के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए विभाग द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे गांवों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129