महाराजा सुहेलदेव जनसेवा न्यास के तत्वावधान में “महाभारत बोध परीक्षा” का सफल आयोजन

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

महाराजा सुहेलदेव जनसेवा न्यास के तत्वावधान में “महाभारत बोध परीक्षा” का सफल आयोजन विश्व हिन्दू परिषद, शाहाबाद की ओर से नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धर्म और महाकाव्य “महाभारत” के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं उनके नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना रहा।

 

परीक्षा एस.डी. जनता इंटर कॉलेज, मोहल्ला बजरिया, शाहाबाद में आयोजित की गई, जिसमें कुल 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त मुस्ताक खां पब्लिक स्कूल, मोहल्ला मौलागंज में भी परीक्षा आयोजित हुई, जहाँ 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जबकि 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

 

परीक्षा संचालन में शुभम वाजपेई का विशेष योगदान रहा। साथ ही परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में अध्यापक आकाश मिश्रा जी, विद्यार्थी परिषद प्रमुख पियूष शुक्ला तथा कलश मिश्रा जी की सक्रिय भूमिका रही। इनके समर्पण और मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

 

विश्व हिन्दू परिषद शाहाबाद द्वारा आयोजित यह प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल है। स्थानीय जनमानस एवं अभिभावकों द्वारा भी इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129