घर द्वार पर शिकायतों का समाधान, शासन-प्रशासन के सार्थक कदम : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

गांव मोहनपुर में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से किया संवाद

रेजांगला युद्ध में शामिल रहे कैप्टन रामचंद्र का किया सम्मान

 

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिला के गांव मोहनपुर में सोमवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी व एसडीएम मनोज कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। डीसी ने गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। इस अवसर पर उन्होंने रेजांगला में शहीद हुए वीर जवान जयसिंह यादव की प्रतिमा स्थल पर जाकर उनको नमन किया। वहीं रेजांगला युद्ध में शामिल रहे कैप्टन रामचंद्र का सम्मान किया।इस मौके पर डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम का सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों के घर द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रशासन जनता के घर द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवा रहे हैं। इसी उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में मोहनपुर के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सडक़, जल निकासी, फसल बीमा, बिजली, आंगनवाड़ी भवन, बस चलवाने आदि से संबंधित मामले रखे जिसकी सुनवाई डीसी ने की। डीसी ने मौके पर आई शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

 

*विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*

इस अवसर पर वॉलीबॉल, रस्साकसी और लड़कों व लड़कियों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबॉल में टीम ए, रस्साकसी में टीम बी विजेता बनी।100 मीटर दौड़ लड़कियों में अंशिका प्रथम, सिया द्वितीय और श्वेता तृतीय रही। इसी स्पर्धा में लड़कों में रुपेश प्रथम, रितिक द्वितीय और शशिकांत तृतीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को डीसी अभिषेक मीणा ने सम्मानित किया।

 

*पंचायत घर और विद्यालय का लिया जायजा*

डीसी ने गांव मोहनपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर जायजा लिया। वहीं उन्होंने पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

*विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी*

रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में मोहनपुर में विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया।

 

*ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर डीडीपीओ एच.पी. बंसल, बीडीपीओ शुभम, तहसीलदार रमन कुंडू, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर व सरपंच ओमप्रकाश सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129