फिरोजाबाद में एसडीएम से निषाद पार्टी के मिले पदाधिकारी, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न हटने पर आंदोलन की चेतावनी

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा

 

फिरोजाबाद में ग्राम पंचायत रुधऊ मुस्तकिल की सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के विरोध में निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम से शिकायत की है जिलाध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी दोपहर 12 बजे तहसील पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने एसडीएम अनुराधा सिंह को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि खसरा संख्या 1166 पर दबंगों ने अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया है। अभिलेखों में यह जमीन मरघट के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपित झगड़ा करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

पदाधिकारियों का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीएम अनुराधा सिंह ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच पड़ताल कराई जाएगी। यदि सरकारी भूमि पर कोई कब्जा है तो उसे हटवाया जाएगा। किसी भी सूरत में सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

 

शिकायत करने वालों में गोपाल, सत्यनारायण, सुनील कुमार, धर्मेंद्र मझवार, विष्णु कुमार वर्मा, ब्रजेश कुमार, प्रताप सिंह निषाद और सुभाष निषाद आदि शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129