डीसी अभिषेक मीणा को पहली पुस्तक ‘माधव आएंगे’ की भेंट

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

एसपी, एडीसी और डीआईपीआरओ ने लेखक के प्रयास को सराहा

 

रेवाड़ी। गांव करावरा मानकपुर निवासी युवा लेखक लोकेश यादव ने डीसी अभिषेक मीणा से शिष्टाचार भेंट करते हुए अपनी पहली पुस्तक ‘माधव आएंगे’ की प्रति भेंट की। इसके साथ-साथ एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार को भी अपनी पहली पुस्तक की प्रति भेंट की।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि जिला के युवा न केवल रचनात्मक लेखन में रुचि ले रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति इतने गंभीर और संवेदनशील विषयों पर भी सार्थक कार्य कर रहे हैं। लेखक लोकेश यादव का यह सराहनीय और समयानुकूल प्रयास है।

 

युवा लेखक लोकेश यादव ने बताया कि यह पुस्तक आज की युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है और समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का उद्देश्य रखती है। उनकी पुस्तक आज के युवाओं द्वारा सामना किए जा रहे मानसिक तनाव, अकेलेपन और निराशा जैसे संवेदनशील विषयों पर एक सार्थक संवाद स्थापित करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने लेखक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों को प्रशासन सदैव प्रोत्साहित करेगा। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि यह पुस्तक पुलिस के जवानों लिए भी बहुत सार्थक रहेगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी और डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने भी लेखक लोकेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129