रेजांगला शौर्य दिवस पर 63 शहीद परिजनों का सम्मान

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

आईटीबीपी ने दी पूर्ण सैन्य सलामी, युद्ध स्मारक सौन्दर्यीकरण का बीड़ा उठाएगी अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी में स्थित ऐतिहासिक रेजांगला युद्ध स्मारक पर आज रेजांगला शौर्य दिवस समारोह बड़ी श्रद्धा और सैन्य गरिमा के साथ मनाया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेजांगला युद्ध के वीरों के अदम्य साहस को नमन करना और नई पीढ़ी को उनके त्याग से परिचित कराना रहा। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के सौजन्य से किया गया।

 

हवन से हुआ शुभारंभ

 

समारोह की शुरुआत वैदिक आश्रम टीम—महत्मा यश देव, रामकिशन शास्त्री और विवेक भारती—द्वारा हवन के साथ हुई। अमर शहीदों की आत्मिक शांति के लिए की गई इस प्रार्थना में कप्तान भोला राम यादव ने यजमान की भूमिका निभाई।

 

शहीद परिवारों और जीवित योद्धाओं का विशिष्ट सम्मान

 

कार्यक्रम में वीर नारियों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा हवलदार निहाल सिंह (सेना मेडल), कप्तान रामचंद्र (मोहनपुर) और हवलदार गजे सिंह (बेवल) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।

 

समारोह की अध्यक्षता कर्नल रणबीर सिंह यादव, चेयरमैन रेजांगला ट्रस्ट, ने की। संचालन की मुख्य भूमिका रेजांगला शौर्य समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह और महासभा हरियाणा के महासचिव जगमोहन यादव ने निभाई।

 

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

 

समारोह में स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, उपायुक्त एवं सैनिक बोर्ड अध्यक्ष अभिषेक मीणा, महासभा अहीर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव, उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह, कमांडेंट अशोक कुमार यादव (ITBP), डीसीपी ओपी यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

 

छात्रवृत्ति व सम्मान समारोह

 

कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 18 नवंबर जन्मी दो मेधावी छात्राओं को श्रीमती रश्मि यादव द्वारा 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शहीद गयादीन यादव की पुत्री कुमारी रजनेश को 5,000 रुपये और सीहा की मेधावी छात्रा कुमारी मनीषा को श्रीमती इंदिरा यादव द्वारा 5,000 रुपये की राशि दी गई।

 

कक्षा 9 के छात्र प्रियांशु यादव को पेंटिंग हेतु रेजांगला प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।

 

आईटीबीपी की सलामी से गूंजा युद्ध स्मारक

 

आईटीबीपी 28 बटालियन की सलामी गार्ड ने सब-इंस्पेक्टर नवल सिंह के नेतृत्व में शहीदों को पूर्ण सैन्य सम्मान से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।

 

हांसाका सरकारी स्कूल की छात्राओं ने श्रीमती संजीता यादव के निर्देशन में हरियाणवी देशभक्ति रागनी प्रस्तुत कर समारोह की ऊर्जा में और वृद्धि की।

 

63 शहीद परिवारों को देकर सम्मानित किया गया

 

आयोजकों द्वारा 63 शहीद परिवारों को शाल-लोई, रेजांगला शौर्य साहित्य और स्मृति राशि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेजांगला युद्ध के महानायक मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र) और रेजांगला समिति के संस्थापक संरक्षक कर्नल राव राम सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री) की शताब्दी जयंती को समर्पित रहा।

 

युद्ध स्मारक के विस्तार-सौन्दर्यीकरण का संकल्प

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव ने युद्ध स्मारक पर एक भव्य भवन निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया।

वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रेजांगला शौर्य दिवस को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

 

कर्नल रणबीर सिंह यादव ने कहा कि 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रेवाड़ी रैली रेजांगला युद्ध के कारण ही संभव हुई थी।

 

समिति को मिला सहयोग

 

समिति को राव संजय सिंह द्वारा 20,000 रुपये, मेजर अशोक यादव द्वारा 15,000 रुपये और कुंवर संजय सिंह बिष्ट द्वारा सहयोग राशि भेंट की गई।

 

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

 

समारोह में राव केहर सिंह एडवोकेट, कप्तान रामकुमार, कप्तान हरिओम यादव, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, कर्ण सिंह कोच, प्रो. आर.सी. शर्मा, CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पोपली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

मंच संचालन राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने किया और कार्यक्रम के अंत में महासभा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129