श्रमिक सुरक्षा योजनाओं की मजदूरों को दी जानकारी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

लीगल एड कैंप का आयोजन हुआ लेबर चौक पर

 

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को लेबर चौक धारूहेड़ा पर श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत श्रमिकों के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें श्रमिकों को उनके अधिकार, कानून एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

एडवोकेट निशा रानी व पैरा लीगल वॉलिंटियर रमेश वशिष्ठ ने कैंप में बाल मजदूरी,  बंधुआ मजदूरी, कार्यस्थल पर कर्मचारियों का उत्पीड़न, श्रमिक कानून, श्रमिक अधिकार तथा श्रमिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने श्रमिकों को दुर्घटना और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना, श्रमिकों को शिक्षा, विवाह और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहायता देना एवं श्रमिकों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में विस्तार  से  जानकारी  दी।

एडवोकेट निशा रानी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री  नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, जिस पर आम जन हर तरह की कानूनी जानकारी ले  सकते  हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129