अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ प्रतियोगिता में शामिल होकर जीतें इनाम

 

प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां भिजवाने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025

 

रेवाड़ी। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत एक विशेष आयोजन “मेरा पसंदीदा श्लोक” वीडियो प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेजना होगा।

विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो ‘My Favourite Shloka in Gita’ श्रृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित किए जाएंगे तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।

 

 

*जिला में गीता महोत्सव का भव्य आयोजन 29 नवंबर से*

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिला में 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक गीता महोत्सव का आयोजन बाल भवन रेवाड़ी में किया जाएगा। वहीं 28 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्विद्यालय, मीरपुर में महान ग्रंथ गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्वानों द्वारा गीता के उपदेश पर अपना व्याख्यान देंगे। 29 नवंबर से बाल भवन में शुरू होने वाले गीता महोत्सव में गीता थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दौरान बाल भवन को गीतापुरम में सजाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ आमजन को गीता महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129