के.एल.पी कॉलेज, रेवाड़ी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अभिविन्यास कार्यक्रम “उदय” का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा “उदय” अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन आज कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री महेश वैद्य (प्रधान संपादक, एनजेपी न्यूज) और विशिष्ट अतिथि सुश्री शैली शर्मा (एंकर व  रिपोर्टर, एनजेपी न्यूज़)  के स्वागत से हुआ। प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता  तथा समन्वयक डॉ ऋचा शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।  तत्पश्चात डॉ. गुप्ता एवं मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

प्रारंभिक सत्र में प्राध्यापक डॉ. निवेदिता राजेश ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात प्राचार्या महोदया ने प्रेरणादायी संबोधन देते हुए छात्रों को कॉलेज जीवन के क्या करें और क्या न करें से अवगत कराया। इसके उपरांत डा. ऋचा शर्मा ने छात्रों को पाठ्यक्रम एवं पाठ्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्राध्यापक अंकिता नैनावत ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में उपलब्ध रोज़गार की संभावनाओं एवं करियर अवसरों पर जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी।

 

तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री महेश वैद्य ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “पाप और पुण्य के बीच का जो सच है, उसे बाहर लाना ही सच्चे पत्रकार की पहचान है।” उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि केवल अखबारों पर ध्यान देने के बजाय विश्लेषणात्मक क्षमता और तर्कशक्ति को विकसित करें। खबरों को सतही रूप में न देखकर तथ्यों की गहराई तक जाना ही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य है।

 

कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षकों द्वारा किया गया। अंत में डॉ. ऋचा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का सफल समापन किया। वहीं कॉलेज प्रबंधकारिणी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक शुरुआत सिद्ध हुआ, जिसने उनके शैक्षिक सफर की सकारात्मक नींव रखी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129