कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मन्दिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

आज फिर कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मन्दिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब । हुआ वृन्दावन और बरसाना जैसा माहौल । प्रातः काल में ही टण्डन रेडीमेड के स्वामी संजय टण्डन के परिवार के सदस्यों ने कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर पहुंचे और श्रीलड्डू गोपाल व राधारानी को भजन कीर्तन करते हुए अपने निज निवास पर लेकर आये और प्रभातफेरी का पूजन अर्चन व फूलों से भव्य स्वागत किया ।उसके पश्चात वापिस मन्दिर ले गए जहां श्री राधानाम संकीर्तन मण्डल के सदस्यों ने सुन्दर सुन्दर भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्री गणेश जी का गुणगान किया उसके बाद गौरव अरोरा ने दासी हूँ तेरी श्याम, सेवा में साथ रख लो, मैं आपकी हूँ प्यारी,अपने ही पास रख लो, दासी हूँ तेरी राधे,सेवा में साथ रख लो भजन गाया फिर अनिल कक्कड़ ने मैं तो रटू श्री राधा राधा नाम बिरज की गलियन में रहूँ खोई खोई आठों याम बिरज की गलियन में भजन गाया उसके बाद रविंद्र मिश्रा ने जबसे देखा तुझे, मुझे क्या हो गया, ऐ मुरली वाले श्याम मैं तेरा हो गया भजन गाया और मनमोहन अरोरा ने राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाये भजन सुनाया फिर देवेन्द्र खुराना ने जब से तुम संग लो लगाई में बड़ी मस्ती में हूँ,करके तुम संग आशनाई में बड़ी मस्ती में हूँ भजन सुनाया तथा अंकित सचदेव ने दिल रोया कि अंख भर आयी किसी से अब क्या कहना भजन गाया और मस्ती बिखेरी फिर नवीन सचदेव ने ऐसी पिलाई साकी, कुर्बान हो चुके हम,अब तक रहे जो बाकी अरमान खो चुके हम करते हो दिल्लगी तुम अव्वल बनाके पागल भजन सुनाया जिस पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो रे,लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई ।अंत में आरती हुई एवं उपस्थित सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट प्रधान सुशील नारंग, महामंत्री कमलेश सचदेव व डॉ0 गौरव कौशल द्वारा टण्डन परिवार को प्रदान की गई ।मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल गुरुवार की प्रभातफेरी का आयोजन अभिषेक-रुचि गुप्ता के परिवार द्वारा कटिया टोला स्थित उनके आवास पर किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में कमल मोहन टण्डन,राहुल मोहन टण्डन,अंशित टण्डन,रितेश टण्डन, सोनी टण्डन,लक्ष्मी टण्डन,प्रभा टण्डन व श्वेता टण्डन तथा कई रिश्तेदार एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी के सदस्य एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129