जय भारत द्वारा महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के 19 वे आयोजन का भव्य शुभारंभ 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था जय भारत द्वारा महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के 19 वे आयोजन का आज संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सभागार में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल एवं मेजबान प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने युग पुरुष महाराजा अग्रसेन भारत माता एवं मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया इस अवसर पर समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में यूपी का कजरी नृत्य प्रस्तुत कर संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम ने जय भारत अवार्ड पर कब्जा जमाया जबकि कुछ अंक पीछे गुरु नानक कन्या हाई स्कूल की टीम ने महिषासुर मर्दिनी की शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया तृतीय स्थान पर राधा कृष्ण के नृत्य में मिलेनियम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रहा जबकि चतुर्थ स्थान पर डॉक्टर एम लाल मेमोरियल स्कूल की टीम रही l द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल वी डी एफ कॉन्वेंट आर्य महिला इंटर कॉलेज सहित अनेक विद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया था लोक नृत्य के निर्णायक मंडल में ताल डांस इंस्टीट्यूट के निदेशक नितेश गुप्ता प्रधानाचार्य शशि गुप्ता एवं शिक्षिका अंशिका गुप्ता थी

इसके साथ ही पंपलेट क्रिएशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रीजनिंग कंपटीशन आयोजित किया गया इन प्रतियोगिताओं में नगर के 15 से अधिक शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समाजवाद को यदि आज भी ईमानदारी के साथ लागू किया जाए तो वास्तव में एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है

समारोह में सचिव डॉ मयंक भूषण पांडे डॉ दिग्विजय सिंह ललिता यादव प्रधानाचार्य शशि गुप्ता उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल संयोजक आयुष अग्रवाल निशि अग्रवाल कार्तिक अग्रवाल हरिहरनाथ पांडे अंजलि अग्रवाल धीरेंद्र गंगवार अनुज मिश्रा शिवा वैश्य ममता सेठ मोहम्मद अदीब सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे संचालन संयोजक वंदना अग्रवाल ने किया अंत में संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया संयोजक आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस श्रृंखला का अगला आयोजन 7 सितंबर को लीड कान्वेंट स्कूल में प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन किया गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129