समाधान शिविर मे शिकायतों का तत्परता से हो समाधान : एसडीएम

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आज आयोजित किए गए समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार ने जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभाग तत्परता से जन शिकायतों का निवारण करने का प्रयास कर रहे हैं।

एसडीएम सुरेश कुमार ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में अवैध कब्जा, पेयजल आपूर्ति, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति, नगर परिषद और राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं को रखा गया। जिन्हें अगले दस-पंद्रह दिन में निपटाने के लिए कहा गया।

एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129