मोबाईल फोन हैक करके करीब 9.98 लाख रूपए की साईबर ठगी के मामले एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। थाना साईबर क्राईम रेवाड़ी पुलिस ने मोबाईल फोन हैक करके करीब 9.98 लाख रूपए निकालकर साईबर ठगी के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला उत्‍तर दिनाजपुर के गांव घिरता तला निवासी मुख्‍तार मण्‍डल के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 20.08.2025 बावल के सैक्‍टर 2 निवासी वीराराम के मोबाईल में साईबर ठगों द्वारा एपीके फाईल भेजकर उनका मोबाईल फोन हैक करके खाते से करीब 9.98 लाख रूपए निकाल लिए। पुलिस ने पीडित वीराराम की शिकायत पर थाना साईबर क्राईम रेवाड़ी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राईम रेवाड़ी पुलिस ने मामले में संलिप्‍त एक आरोपी मुख्‍तार मंडल निवासी गांव घिरता तला जिला उत्‍तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल निवासी चंद्र लोक, सैक्‍टर 28ए चक्‍करपुर थाना सैक्‍टर 29 गुरूग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्‍यायलय में पेश कर न्‍यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129