राजस्व विभाग की सार्थक नई पहल : रेवाड़ी जिला कार्यक्रम से जुड़ा प्रदेशभर का शुभारंभ

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

पेपरलेस रजिस्ट्री, पैमाइश, व्हाट्सएप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का हुआ शुभारंभ

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को राजस्व विभाग की नई पहल के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली से विधायक अनिल यादव संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि रहीं।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिला के बाबैन से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, पेपरलेस निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट और राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथियों ने सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

हरियाणा देश का पहला प्रदेश

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जहां रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उन्होंने बताया कि अब लोग घर बैठे पैमाइश, रजिस्ट्री और राजस्व न्यायालय से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

 

लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि पेपरलेस प्रणाली से लोगों को तहसीलों और कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

👉 पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम

कोसली विधायक अनिल यादव ने इस पहल को सरकार की पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया और कहा कि अब पैमाइश और राजस्व कोर्ट से जुड़े मामलों का निपटान भी तेजी से होगा।

 

यह रहे मौजूद :

डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसीयूटी रूहानी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआरओ प्रदीप देशवाल, डीडीपीओ एच.पी. बंसल, भाजपा जिला महामंत्री संदीप चौहान सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129