जनसंघ ने हिन्दू महासभा के शस्त्र और शास्त्र वितरण अभियान का समर्थन किया – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

 

हिन्दू महासभा और जनसंघ मिलकर लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव

 

 

नई दिल्ली, अखिल भारतीय जनसंघ ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के शस्त्र और शास्त्र वितरण अभियान का समर्थन किया है। हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय जनसंघ ने अगले साल के शुरू में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव को मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इस संदर्भ में जनसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देश कुमार ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन पर वार्ता की। दीपावली के बाद दोनो दलों का प्रतिनिधिनिधि मंडल पारस्परिक वार्ता से आगे की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

जनसंघ उपाध्यक्ष देश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र वितरण भारत के नागरिकों को धर्म, संस्कृति और शौर्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हिंदुओं को शस्त्र और शास्त्र से विहीन करना हिन्दू धर्म और हिन्दू समाज को समाप्त करने का एक जेहादी एजेंडा था। जेहाद मुक्त भारत निर्माण के लिए भारत के नागरिकों को पुनः अपनी वैदिक जड़ों की ओर लौटना होगा। इस दिशा में हिन्दू महासभा का यह अभियान एक नई शुरुवात है। अखिल भारतीय जनसंघ हिन्दू महासभा के इस अभियान का पूर्ण समर्थन करती है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देश कुमार ने फोन वार्ता में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से दोनों दलों की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में साझा प्रत्याशी खड़ा करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी से मुक्त करवाने में हिन्दू महासभा और जनसंघ का गठबंधन मील का पत्थर सिद्ध होगा। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उनसे सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों दलों का एक साथ एक मंच पर आना भारतीय राजनीति में एक नई राजनीतिक शक्ति के उदय का शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद दोनो दलों के बीच निर्णायक वार्ता होगी।

हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने जनसंघ के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा समान विचारधारधारा वाले अन्य दलों का भी चुनावी गठबंधन में स्वागत करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129