नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 24 जुलाई को एक निजी कंपनी में काम करने वाले एक छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहता हैं। उनकी बेटी क्षेत्र के एक गांव स्थित एक स्कूल में 5 वीं कक्षा में पढ़ती है। दिनांक 23 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल में समय से पहले पहुंच गई थी। उस समय अन्य विद्यार्थी स्कूल में मौजूद नहीं थे। इस बाद स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बच्ची को अपने कार्यालय में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की सहेली के दरवाजा खटखटाने पर शिक्षक ने उसे छोड़ दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129