शिक्षकों के चयन वेतन मान ऑफलाइन स्वीकृत किए जाए- अक्षत पांडेय

संजीव बांगा(संजू) उपसंपादक

 

शिक्षामित्र से बने शिक्षको को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए – अक्षत पाण्डेय

 

उ.प्र.प्रा.शिक्षक संघ के प्रतिनिधिक मंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की

 

हरदोई- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर पांडेय जी की अध्यक्षता में संघ के ज़िलाध्यक्ष अक्षत पांडेय के नेतृत्व में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीं विजय प्रताप सिंह जी से उनके कार्यालय में मिल कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर पांडेय कहा कि इस से पूर्व भी शिक्षक संघ द्वारा दिए गए ज्ञापनों में वर्णित समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया, जिस से शिक्षकों में आक्रोश है।

ज़िलाध्यक्ष श्री अक्षत पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से माँग कि

१- एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के चयन वेतनमान आफ लाइन आदेश निर्गत करें।

२- परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाएं जो पूर्व में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहे हैं को पुरानी पेंशन हेतु विकल्प पत्र के संबंध में शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई कराई जाए।

३- अन्य स्थानीय कर्मचारियों की उपलब्धता होने पर बीएलओ के रूप में शिक्षकों को अनावश्यक न लगाया जाए। ताकि छात्रों का पठन पाठन प्रभावित न हो।

४- दिव्यांग शिक्षकों का दिव्यांग भत्ता शासनादेश के अनुसार 400₹ के स्थान पर 1000₹ दिया जाए।

५-जो भवन एवं कक्षा कक्ष जर्जर हैं उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए।

६-जिन भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है, शीघ्र हटवाने की कार्यवाही की जाए।

८- जनपद के तमाम शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित है और पत्रावलियाँ कार्यालय में लंबित हैं, शीघ्र निस्तारण किया जाए।

८- कार्यालय द्वारा कुछ इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक का वेतन देने संबंधी आदेश जारी किया गया है, संघ आपके माँग करता है कि जनपद के समस्त इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक का वेतन दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया जाए।

९- 31 मार्च 2025 को सेवा निवृत्त हो चुके शिक्षकों को 6 माह बीत जाने के बाद भी देयकों एवं पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है, शीघ्र भुगतान कराया जाए।

१०- एमडीएम हेतु कन्वर्जन कास्ट शीघ्र प्रेषित की जाए।

११- शिक्षक मित्र व अनुदेशकों को भी समय से मानदेय दिया जाए।

 

श्री मान बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने उ.प्र.प्रा.शिक्षक संघ के द्वारा सामने रखी गयी कई समस्याओं पर सम्बन्धित पटल सहायकों को बुलाकर हमेशा की तरह त्वरित समाधान भी कराया।

 

प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, अनंत राम पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, अमित पांडेय, रूपेश अवस्थी, अनिल कुमार, अनुराग अवस्थी, क्षितिज़ मिश्रा, धर्मेद्र कुमार, अतुल शुक्ला, निष्कर्ष चंदेल, नवीन चन्द्र मोहन, सुनील जी, संदीप पटेल, अनिल वर्मा, पंकज गौतम, अभिषेक प्रकाश शुक्ला, राम शरण मिश्रा, मोहित तिवारी, प्रशुभ सिंह, वैभव जैन एवं अन्य संघ निष्ठ शिक्षक साथी उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129