रोजा मंडी में हुई आगजनी के पीड़ितों से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने की मुलाकात

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

घटना पर जताया दुख,प्रशासन से की मुआवजे की मांग

 

शाहजहांपुर। कल रात दिनांक 6/7 अप्रैल 2026 की रात में लगभग 2:45 पर रौजा मंडी समिति में शॉर्ट सर्किट (बिजली का तार गिर जाने) से लगभग 20 फल व सब्जी की दुकाने पूरी तरह से जल गई थी।

जिसमे दुकानों में फल व सब्जी की लगभग 5-5 लाख रुपए की क्रिएडे थी जिससे व्यापारियों का करोड़ो रुपए का नुकसान हो गया और दुकानों का रिकार्ड व पैसा भी जल गया और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।

जिसकी सूचना मिलने पर आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान मंडी समिति रौजा में मौके पर पहुंच कर व्यापारियों की समस्याएं सुनी और आग से जले हुए माल फल व सब्जी और क्षतिग्रस्त दुकानों का मौका मुआयना कर मंडी समिति के प्रभारी व नगर मजिस्ट्रेट पवेंदर सिंह व एसडीएम सदर संजय पांडे को फोन पर पूरी बात बताई व मौके पर उनको तत्काल आने को कहा। जिस पर थोड़ी देर में मंडी समिति के प्रभारी व नगर मजिस्ट्रेट पवेंदर सिंह व मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप और डीसीसी ललित नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व व्यापारियों के साथ क्षतिग्रस्त दुकानों का करोड़ के नुकसान हुए माल का मौका मुआयना किया।

उसके बाद सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने उनसे कहा मंडी समिति के प्रभारी, मंडी सचिव, डीसीसी से छोटे व्यापारियों का करोड़ों रुपए का माल शॉर्ट सर्किट से फल व सब्जी का नुकसान और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने व क्षतिग्रस्त दुकानों को तत्काल बनवाने की मांग की है उन्होंने कहा अगर छोटे व्यापारियों की अनदेखी की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर मंडी समिति के प्रभारी व नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुआवजे व दुकान बनवाने के लिए मंडी परिसर की ओर से कमेटी का गठन कर दिया गया है।

इस मौके पर दयाशंकर वर्मा, मोहम्मद नदीम,मोहम्मद आसिफ रजा,आसिफ कुरेशी,रवि कुमार, संजीव वर्मा,यश मौर्य,अशोक सिंह,फराज इदरीसी,रानू खान, खालिद खान,सिद्दीक खान,साजिद अली,विवेक कुमार,जितेंद्र वर्मा आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129